Sitamarhi News: निगम कर्मी तीन से बेमियादी हड़ताल पर
सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में 30 अक्टूबर को कार्यालय का घेराव करने तथा तीन नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। बुधवार को नगर निगम कार्यालय में बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन एवं नगर निगम कर्मचारी संघ की आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष चंदन राउत ने की। बैठक का संचालन करते हुए नगर निगम कर्मचारी संघ के संरक्षक सह मंत्री संजय कुमार पप्पू ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रदेश संगठन की ओर से सरकार के साथ कई स्तरों पर वार्ता की गई है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है। उन्होंने बताया कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण प्रदेश संगठन ने 30 अक्टूबर को बिहार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.