Sitamarhi News: निकायों में आज लगेगा सहयोग शिविर
सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के सभी पांच नगर निकायों में मंगलवार को सहयोग शिविर लगेगा। शिविर में आम लोगों की शिकायतें प्राप्त कर उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निकायों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम सीतामढ़ी क्षेत्र में भी विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। निगम प्रशासन की ओर से शिविर के सफल संचालन को लेकर कर्मियों व पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 से 42 तक के चयनित वार्डों में शिविर आयोजित होंगे। शिविर में आम लोग नगर निकाय से जुड़ी समस्याओं जैसे साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, आवास, कर निर्धारण सहित अन्य जन समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकेंगे। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.