सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी, एक संवाददाता। बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा चौक स्थित मछली बाजार में मंगलवार को नाश्ते की दुकान पर वेल्डिंग कर रहे एक युवक पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान बथनाहा चौधरी टोला निवासी सतोधन भंडारी के पुत्र मंजेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंजेश चौक स्थित मछली बाजार के पास एक नाश्ते की दुकान पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और अचानक उसकी कनपटी पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही मंजेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के ल...