Sitamarhi News: नालों को अापस में जोड़ने का कार्य शुरू, जलजमाव से मिलेगी निजात
सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर में लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। शहर में बारिश के पानी की सुचारु निकासी के लिए प्रस्तावित जलनिकासी के लिए फिर से काम शुरू हो गया है। इसके तहत गौशाला चौक, गौशाला चौक से डुमरा जाने वाली सड़क समेत कई स्थानों पर बड़े नालों को आपस में जोड़ने का काम शुरू हो गया है। बड़े नालों की कनेक्टिंग वआउटफॉल नालों के निर्माण से बारिश के पानी को शहर से बाहर निकालने में सहूलियत होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त ने बताया कि जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है। योजना के तहत अलग-अलग हिस्सों से निकलने वाले नालों को मुख्य निकासी व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। इससे मोहल्लों में जमा होने वाले बारिश के पानी को बड़े नालों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.