Sitamarhi News: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज
सीतामढ़ी, जून 30 -- Sitamarhi News: पुपरी। घर से सामान लाने निकली एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला पुपरी थाना में दर्ज कराया गया है। लड़की के पिता ने अज्ञात युवक पर मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। आवेदन में बताया गया है कि 19 जून को उनकी बेटी घर से बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा लड़की की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.