Sitamarhi News: नागेश्वरनाथ मंदिर का मुख्य शिखर108 फीट ऊंचा बनेगा
सीतामढ़ी, अक्टूबर 14 -- Sitamarhi News: पुपरी। बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर निर्माण को ले बुधवार को न्यास समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई। एसडीएम सह समिति के अध्यक्ष गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। एसडीएम ने बताया कि महाराष्ट्र के संवेदक शिवाजी नामदेव घुगे अपनी टीम के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य तेजी से करा रहे हैं। अब तक मंदिर की छत के ऊपर करीब 12 फीट ऊंचे गुंबद का ढांचा तैयार हो चुका है। योजना के अनुसार, मंदिर का मुख्य गुंबद कुल 108 फीट ऊंचा होगा। मंदिर का निचला ढांचा भी तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि गुंबद का निर्माण पूरा होने के बाद शेष हिस्से में सजावटी कार्य कराया जाएगा। एसडीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। बैठक के माध्यम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.