Sitamarhi News: नशे में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- Sitamarhi News: सुरसंड। शराब के नशे में गाली-गलौज एवं मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने नगर पंचायत सुरसंड से एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नगर पंचायत सुरसंड के वार्ड संख्या छह निवासी संतोषी देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नंदू राउत के पुत्र श्रवण राउत को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया कि वह नशे में गाली-गलौज और मारपीट करता है। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के निर्देश पर पीएसआई जितेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: शराब पीकर हंगामा कर रहा धराया पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.