Sitamarhi News: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डॉ. अर्पणा
सीतामढ़ी, नवम्बर 28 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। राम सेवक सिंह महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ' नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' अभियान तथा ' संडे ऑन साइकिल' पहल के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्पणा कुमारी एवं प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. अर्पणा कुमारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी नष्ट कर देता है। उन्होंने युवाओं से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.