सीतामढ़ी, नवम्बर 2 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नशामुक्त बिहार अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सूखे नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के साथ शराब, तंबाकू और गुटखा सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। डीएम ने कहा कि जिले में नशामुक्त बिहार अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यह अभियान आगामी 26 नवंबर तक जारी रहेगा। इसे केवल प्रशासनिक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जन-अभियान का स्वरूप देना जरूरी है। इसके लिए आम लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर आयुक्त को न...