Sitamarhi News: नशामुक्त बिहार अभियान के तहत स्कूलों में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बिहार सरकार की ओर से नशामुक्त बिहार अभियान 2026 की शुरुआत की गई है। इसे प्रभावी बनाने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से सहयोग लिया जाएगा। अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत हाईस्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही योग और राजयोग मेडिटेशन के सत्र भी होंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को चरस, हेरोइन, अफीम और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: नशामुक्त बिहार अभियान के तहत स्कूलों में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रमशिक्षा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.