Sitamarhi News: नवाह महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सीतामढ़ी, सितम्बर 17 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी के चैनपुरा गांव स्थित ब्रम्हस्थान पर आयोजित श्री सीतराम नाम महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। बगही धाम बाबा तपस्वी नारायण दास जी महाराज के आदेशानुसार प्रत्येक साल चैनपुरा गांव में श्री सीताराम नाम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण राम प्रवेश राय सरपंच, सकल महाराजी, राम इकबाल राय, विश्वनाथ राय, रवि रंजन आदि ने बताया कि नवाह महायज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर बाहर से आने वाले पथिक व महायज्ञ में शामिल लोगों का भंडारा चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.