सीतामढ़ी, अक्टूबर 17 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी के एक निजी नर्सिंग होम से चोरी की गई बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। बाइक 14 अक्टूबर की रात चोरी हुई थी। इस संबंध में दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के धनकौल निवासी छोटी देवी, पति रीतलाल यादव, ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में छोटी देवी ने बताया कि वह अपनी बहू का इलाज कराने नर्सिंग होम आई थीं। मरीज के साथ अंदर जाने के बाद जब बाहर निकलीं तो उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके आधार पर साहरघाट थाना क्षेत्र के पिहवारा गांव से इलाज कराने आए मरीज के परिजन की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने नाबालिग को बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया ...