सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: बथनाहा। थाना क्षेत्र के नरहा गांव निवासी रेलकर्मी शिवशंकर कुमार राय के घर में शनिवार देर रात चोरों ने घुसकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे नगद रुपये, सोना-चांदी के आभूषण, महंगे कपड़े सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित शिवशंकर कुमार राय ने बताया कि चोरी की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है।पीड़ित ने बथनाहा थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का ख...