सीतामढ़ी, जुलाई 24 -- Sitamarhi News: उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले से होकर गुजरने वाली प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बागमती नदी के जलस्तर में गुरुवार को कुछ वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन जिले के सभी गेज स्थलों पर नदी अब भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। वहीं अधवारा समूह की सभी नदियों का जलस्तर भी सामान्य स्थिति में है और कहीं से भी बाढ़ जैसी परिस्थिति नहीं बनी है। जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता शिवम कुमार मृत्यजंय के अनुसार नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे रहने के कारण सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। विभाग की ओर से तटबंधों की लगातार निगरानी कराई जा रही है और संवेदनशील स्थलों पर अभियंताओं व कर्मियों को अलर्ट रखा गया है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी,बाढ़ का खतरा नहीं वर्तमान ...