सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले से गुजरने वाली नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि मंगलवार को सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। इससे जिले में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है। नदी के जलस्तर में कमी आने से प्रशासन और तटबंध से सटे इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। बावजूद इसके बागमती परियोजना के अभियंता और कर्मचारी लगातार तटबंधों की निगरानी कर रहे हैं। बागमती नदी कटौझा, चंदौली, ढेंग, सोनाखान और डूबाधार में खतरे के निशान से नीचे बह रही है। वहीं अधवारा समूह की झीम, अधवारा और लालबकेया नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। नदियों के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए विभागीय स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। यह भी पढ़ें- बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपरसंव...