सीतामढ़ी, अक्टूबर 9 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। जिला परिषद की जमीन पर नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे शौचालय निर्माण कार्य पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस संबंध में स्थानीय लोगों की शिकायत पर डीएम ने कार्रवाई की है। नगर परिषद क्षेत्र के प्रो. पारस प्रसाद, मोतीलाल प्रसाद, रौशन, विजय चौधरी, अशोक, मनोज साह, कृतनारायण, धर्मेंद्र प्रसाद समेत दर्जनों लोगों ने डीएम को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि नगर परिषद बनवारी मध्य विद्यालय के मुख्य द्वार, सीएचसी के मुख्य गेट व हनुमान मंदिर के पास जिला परिषद की भूमि पर शौचालय का निर्माण करा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि निर्माण कार्य से स्कूली बच्चों, मरीजों, चिकित्सकों तथा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: शौचालय-पेयजल की समस्या जल्द करने की मांग शिकायत ...