Sitamarhi News: धूमधाम से मनाया गया माधव का जन्मोत्सव
सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के बड़हरवा, मनियारी, रमनगरा, अख्ता, ससौला, घरवारा, अम्बा खूर्द,मसाही, कोठिया राय, नरहा, मोहनी मंडल समेत सभी राधाकृष्ण मंदिरों एवं राम-जानकी मंदिरों में शुक्रवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के कई चौक-चौराहों पर राधा एवं कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर स्थानीय लोगों द्वारा जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के कई राम-जानकी मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिरों में नाच गान समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जहां दर्शकों की काफी भीड़ देखी गयी।विधि यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विधि-विधान से हो रही पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.