सीतामढ़ी, अक्टूबर 4 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। खेतों में रोपे गए धान के पौधों की पत्तियां लाल पड़ने लगी हैं। जिले के कई हिस्सों में धान की पत्तियों पर बदरंग होने और लालपन के लक्षण दिखाई देने से किसान चिंतित हैं। किसानों को आशंका है कि इससे पौधों की बढ़वार प्रभावित हो सकती है और उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। कई खेतों में दिख रहे लक्षण : किसानों के अनुसार कुछ खेतों में धान की पत्तियां सामान्य हरे रंग के बजाय लाल अथवा लाल-भूरे रंग की दिखाई दे रही हैं। खासकर निचली पत्तियों में इस तरह के लक्षण अधिक नजर आने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- धान में बालियां आते ही बीमारियों का हमला, लाल-पीले होकर सूख रहे हरे पौधे पत्तियों के रंग में बदलाव के साथ पौधों की बढ़वार कमजोर होने की आशंका से किसान खेतों की निगरानी कर रहे हैं।बचाव : धान की पत्तियों म...