Sitamarhi News: धान के खेतों में बाढ़ का पानी फसल के नुकसान की आशंका
सीतामढ़ी, अक्टूबर 4 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। अधवारा समूह की मरहा नदी के जलस्तर में रविवार को भी हल्की वृद्धि देखी गयी। नदी का पानी नए गांवों के सरेह में फैलने से निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बनने लगी है। कई स्थानों पर दो से तीन फीट की ऊंचाई में पानी की तेज धार बह रही है। इससे कई एकड़ में लगी धान की फसल में अत्यधिक पानी लग गया है। जिससे फसल खराब होने की आशंका बन गयी है। उधर, भीखा गांव से बाजीतपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भी दो से तीन फीट पानी बह रहा है। पानी की तेज धार के कारण इस सड़क से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं, सड़क में चल रहे पुल निर्माण का कार्य भी बाढ़ के पानी के कारण रुक गया है।कई गांवों का निचला इलाका जलमग्न : भीखा गांव के किसान वीरेन्द्र ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मरहा नदी में आई बाढ़ से भीखा समेत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.