सीतामढ़ी, अक्टूबर 23 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय के समीप पमरा गांव में सिया दुलारी सहचरी के नेतृत्व में ढागर स्कूल परिसर में श्रीसीताराम नाम संकीर्तन नवाह, संगीतमय पारायण और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। 22 से 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कथा व्यास सियावल्लभ शास्त्री महाराज ने धर्म की रक्षा को हर मनुष्य का परम कर्तव्य बताया। उन्होंने कहा कि स्वार्थ से प्रेरित महत्वाकांक्षा व्यक्ति के विनाश का कारण बन सकती है। माता कुंती और पांडवों ने भगवान श्रीकृष्ण का साथ लेकर हर परिस्थिति में विजय प्राप्त की। उन्होंने कलियुग में संगति के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए लोगों से मांस, मदिरा और अन्य नशे से दूर रहने की अपील की।कार्यक्रम के मुख्य यजमान सिया दुलारी ने कथा व्यास, किशोरी शरण मुठिया बाबा सहित संत-महात्माओं और कलाक...