Sitamarhi News: धनुषा में पुजारी की गला रेतकर हत्या
सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: जनकपुरधाम। नेपाल के धनुषा जिले के सबैला नगरपालिका स्थित रघुनाथपुर गांव में गुरुवार रात हनुमान मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान हंसपुर नगरपालिका निवासी बंठू यादव (55) के रूप में हुई है, जो रघुनाथपुर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे। शुक्रवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने परिसर में पुजारी का खून से लथपथ शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल भेजा गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।पुजारी की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.