Sitamarhi News: धनतेरस पर महालक्ष्मी योग, खरीदारी में राहु काल का ध्यान रखें
सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। दीपावली के पंचपर्व का शुभारंभ धनतेरस से होता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस इस बार शुक्रवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार धनतेरस पर खास संयोग बन रहा है। शुक्रवार के दिन पर्व पड़ने के साथ ही शुक्र और चंद्रमा के कन्या राशि में एक साथ रहने से महालक्ष्मी योग बनेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह संयोग धन, समृद्धि, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के लिए विशेष शुभ माना जाता है, लेकिन खरीदारी के लिए राहु काल का ध्यान रखना जरूरी है। ज्योतिषाचार्य विभोर इंदुसुत के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे तक रहेगी। धनतेरस में संध्याकालीन पूजन का विशेष महत्व होने के कारण पर्व 6 नवंबर को ही मनाया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.