Sitamarhi News: धनतेरस की तैयारी को लेकर सजा बाजार, लोगों की चहल-पहल बढ़ी
सीतामढ़ी, नवम्बर 1 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। धनतेरस में अभी चार दिन शेष हैं, लेकिन शहर के बाजारों में त्योहार की रौनक अभी से दिखने लगी है। दुकानों और शोरूम में खरीदारी की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न कंपनियों और प्रतिष्ठानों की ओर से आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। बाजार में बढ़ती चहल-पहल को देखते हुए कारोबारियों को इस बार करीब 200 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, रसोई के सामान, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल और बिजली के उपकरणों की खरीदारी का विशेष महत्व है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों में नए उत्पादों की रेंज सजानी शुरू कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में विशेष मेले लगाए जा रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट के साथ होम डिलीवरी की सुविधा भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.