Sitamarhi News: दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में पांच घायल
सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- Sitamarhi News: परसौनी। परसौनी-बेलसंड मुख्य पथ पर सोमवार की सुबह धुरवार गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पांच युवक जख्मी हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। आदित्य कुमार की स्थिति नाजुक है। वह बेलसंड थाना क्षेत्र के डुमरा वार्ड 6 निवासी है। इसी वार्ड के आदर्श कुमार भी हैं। वहीं अन्य घायलों में बेलसंड के वार्ड तीन निवासी राजू, आशीष और आदित्य के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.