Sitamarhi News: दो बच्चों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का किया प्रयास
सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: परिहार। दो नाबालिग बच्चों ने शनिवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय के ठीक सामने स्थित प्रमुख कार्यालय में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सामने प्रखंड कार्यालय में उपस्थित कर्मियों ने देख लिया और भाग कर दोनों को पकड़ लिया तथा आग बुझाया। एक की उम्र 8 साल तथा दूसरे की उम्र 10 साल बताया गया है। दोनों नाबालिक फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना का विवरण दोनों बच्चे अपने साथ प्लास्टिक की बोतल में आधा लीटर पेट्रोल, एक प्लास्टिक का गिलास और एक माचिस लेकर आए थे। दोनों ने प्रमुख कार्यालय के बरामदे में पेट्रोल छिड़ककर फर्श पर आग लगा दिया और प्रमुख कार्यालय के बंद दरवाजे के नीचे से आग को प्रमुख कार्यालय में धकेलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान प्रखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.