सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- Sitamarhi News: चोरौत। प्रखंड के यदुपटटी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से दो-दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को दोनों पक्षों के परिजनों ने अपने अपने घायल को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान एक पक्ष के यदुपटटी गांव निवासी रामाकांत पांडे के पुत्र चन्द्रेश्वर पांडे, तथा रौशन पांडे की पत्नी सौम्या देवी वहीं दुसरे पक्ष से सुनील पांडेय की पत्नी संगीता देवी, तथा पुत्र पंकज पांडेय के रुप में की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...