Sitamarhi News: दो दर्जन से अधिक जगहों पर जलनिकासी की हो रही जद्दोजहद
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बारिश थमने के बाद रविवार को नगर निगम की टीम दिनभर शहर के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर जलजमाव दूर करने के लिए जद्दोजहद करती रही। प्रमुख व्यावसायिक मंडी कोट बाजार, गौशाला चौक, आदर्श नगर समेत कई निचले इलाकों में पानी निकालने के लिए पंप सेट और अन्य संसाधनों की मदद ली गई। जहां जेसीबी से कहीं कच्चा नाला खोद कर पानी की निकासी की जा रही है तो कही पंपसेट एवं सेक्शन मशीन से पानी का निकासी किया जा रहा है। निगम का दावा है कि कई स्थानों पर शाम तक जलजमाव से राहत दिला दी गई। हालांकि, कई पूजा स्थलों के आसपास पानी निकलने के बाद भी कीचड़ और गंदगी के कारण नारकीय स्थिति बनी हुई है। आसमान में मंडराते बादलों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। यदि फिर बारिश हुई तो दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.