सीतामढ़ी, अगस्त 28 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। कानून के शिकंजे से लगातार फरार चल रहे एक संगीन आरोपी के खिलाफ सीतामढ़ी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एडीजी-4 न्यायालय से जारी कुर्की आदेश के अनुपालन में गुरुवार को नगर थाना पुलिस ने बोहा टोला स्थित वांछित अभियुक्त मंजूर खलीफा के मकान पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मंजूर के विरुद्ध लड़कियों की खरीद-फरोख्त और देह व्यापार से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। न्यायालय द्वारा बार-बार समन व नोटिस जारी करने के बावजूद उसके उपस्थित नहीं होने पर अदालत ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था। आदेश के अनुपालन में गुरुवार को नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम बोहा टोला पहुंची। विधि-व्यवस्था बना...