Sitamarhi News: देसी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- Sitamarhi News: सुरसंड। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के विररख गांव के पूर्वी टोल के निकट 120 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राजेश कुमार की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के वार्ड संख्या चार निवासी शिवा सहनी के पुत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब व बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध एफआईआर करते हुये उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.