सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- Sitamarhi News: पिपराही। सावन के दूसरे रविवार को देकुली धाम स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंदिर के महंथ द्वारा प्रथम पूजा अर्चना के बाद अहले सुबह आम भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया।मंदिर का पट खुलते ही जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतारे लग गई।श्रर्द्धालु बागमती नदी के डुब्बा घाट तथा स्थानीय तालाब से जलबोझी कर शिवलिंग पर अर्पित किया।भक्तों द्वारा लगातार लगाये जा रहे बोलबम के जयकारा से मंदिर परिसर एवं आसपास का इलाका गुंजायमान होता रहा।स्थानीय लोगों के अलावा दूर दराज के श्रर्द्धालु पहुँच कर जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: दूसरी सोमवारी: शिवालयों में गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयघोष देकुली धाम में आज जुटेगी भारी भीड़ :पिपराही। सावन मास के दू...