सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के लोहासी वार्ड 12 मे नदी में डूबी पवन साह की 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया का शव दूसरे दिन रविवार को भी नहीं मिल सका। युवती की तलाश में एसडीआरएफ की दो मोटर बोट लगाई गई है। टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक शव का सुराग नहीं मिल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीआरएफ के जवान मोटर बोट से नदी के संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। स्थानीय लोग भी खोजबीन में सहयोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: मोकर नहर में डूबे किशोर का शव 17 घंटे बाद बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...