सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। त्योहार हो या आम दिन, बाजार से खरीदी जाने वाली मिठाइयों, दूध, मावा, पनीर और घी की शुद्धता सीधे लोगों की सेहत से जुड़ी है। आकर्षक रंग, चमक और स्वाद के बीच खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर दुकानों की जांच कर नमूने लेता है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले खाद्य पदार्थों के मामले में कितनी कार्रवाई होती है और दोषियों को कितनी सजा मिलती है? सीतामढ़ी में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: दूध, खोवा और मिठाई में मिलावट की आशंका होने पर करें शिकायत हाल में जिले के एक ट्रेडर्स से लिए गए बहुस्रोत खाद्य वनस्पति तेल के नमूने में निर्धा...