Sitamarhi News: दुस्साहस: महिन्दवारा में भू-विवाद में चाकू से गोदकर युवक की हत्या
सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर(सीतामढ़ी), सीतामढ़ी कार्यालय। महिन्दवारा थाना क्षेत्र के सुगरीडीह गांव में रविवार की देर शाम पूर्व के भू-विवाद को लेकर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। इससे दो दिन पूर्व इसी विवाद में मृतक की बहन को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। मृतक की पहचान महिन्दवारा थाना क्षेत्र के सुगरीडीह वार्ड तीन निवासी वीरेन्द्र राय के पुत्र चंदन कुमार (22) के रूप में की गयी है। वहीं मृतक की जख्मी बहन काजल कुमारी (16) का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर महिन्दवारा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं ग्रामीण व मृतक के परिजन से मिली जानकारी के आधार पर घटना में शामिल दो महिला डॉली कुमारी व पूनम देवी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की एफआईआर इस बावत मृतक के पिता वीरेंद्र र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.