सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी/रीगा। रीगा-सीतामढ़ी मुख्य पथ पर पुनौरा थाना क्षेत्र के गोविंद फंदह गांव के समीप दुर्व्यवहार व मारपीट का आरोप लगाकर मंगलवार को किन्नर समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। कथित दुर्व्यवहार और मारपीट से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सूचना के बाद भी पुलिस के समय से नहीं पहुंचने पर आक्रोश और बढ़ गया। करीब एक-डेढ़ घंटे की देरी से पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, किन्नरों की टोली गोविंद फंदह गांव में बधाई मांग रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई तथा कपड़े फाड़ दिए गए। इससे आक्रोशित किन्नर...