सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: पुपरी। अनुमंडल अग्निशमन विभाग द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान आग से बचाव व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान पूजा समितियो को अग्नि से सुरक्षा के मानकों का पालन आदि निर्देश दिया जा रहा है। अग्निशमन पदाधिकारी रघु, रामकुमार, सिमर कुमारी ने पंडालों में अग्निशामक यंत्र, पानी से भरे ड्रम व बालू से भरी बाल्टियों को रखने के निर्देश दिया। शॉट सर्किट से बचाव के लिए सुरक्षित वायरिंग, अच्छी गुणवत्ता वाले तार, बिजली के लाइन के नीचे व आसपास पंडाल का निर्माण नही करने आदि की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: अग्नि सुरक्षा का पाठ पढ़ा रहा अग्निशमन विभाग, प्रोजेक्टर से जागरूकता यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पर्व-त्योहार को लेकर विद्युत विभाग की व्यापक तैयारी, सुरक्षा-निर्बाध...