Sitamarhi News: दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या
सीतामढ़ी, अक्टूबर 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर से सटे मेहसौल क्षेत्र के आदर्श नगर वार्ड नंबर एक में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी खुशबू राम के इकलौते पुत्र मनोहर राम के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे मनोहर दुर्गा पूजा देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पीपल के पेड़ के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल मनोहर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पड़ोस में रहने वाले दो पड़ोसियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.