Sitamarhi News: दुखद: अनियंत्रित बस की ठोकर से इकलौते बेटे की गई जान
सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- Sitamarhi News: उमाशंकर सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के बाईपास पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक कोर्ट बाजार वार्ड 17 निवासी संजय साह का पुत्र शनि कुमार है। शनि अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही निजी बस ने उसे जोरदार ठोकर मारी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर डुमरा के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.