सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- Sitamarhi News: शिवहर। जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के मरहल्ला गांव के पास शनिवार की देर रात बदमाशों ने हथियार के बल पर एक मोबाइल दुकानदार से नकदी सहित एक दर्जन से अधिक मोबाइल लूट लिए। दुकानदार के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल दुकानदार की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर क्षेत्र के बेलहिया गांव निवासी 20 वर्षीय सचिन कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सचिन मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की बाजार स्थित अपने मोबाइल दुकान को बंद कर मरहल्ला गांव के रास्ते बाइक से घर बेलहिया लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बदमाशों ने पिस्टल के बल पर व्यवसायी को लूटा, मारी गोली इसी दौरान गांव के पास अपराधियों ने ...