सीतामढ़ी, नवम्बर 10 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। मिथिला की पावन धरती और माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी दीपावली की रात आस्था, भक्ति और रोशनी के अद्भुत संगम से जगमगा उठी। शहर से लेकर गांव तक हर घर-आंगन में दीपों की कतार सजी तो पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कहीं मिट्टी के दीयों की टिमटिमाती लौ ने घरों को रोशन किया तो कहीं रंग-बिरंगी बिजली की झालरों ने आकर्षक छटा बिखेरी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कारोबार में उन्नति की कामना की। शाम ढलते ही शुरू हुआ दीप जलाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। दीपावली को लेकर सुबह से ही घरों और बाजारों में उत्साह का माहौल था। लोगों ने घरों की साफ-सफाई कर मुख्य द्वार और आंगन को आकर्षक ढंग से सजाया। घरों की महिलाओं ने रंग-बिरंगे रंगों ...