सीतामढ़ी, सितम्बर 6 -- Sitamarhi News: चोरौत। चोरौत बीडीओ अमित कुमार अमन ने आदर्श मध्य विद्यालय, चोरौत (बालक) के प्रधानाध्यापक विनोद मंडल पर गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन तथा प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुशंसा जिला शिक्षा पदाधिकारी से की है। बीडीओ ने बताया कि 3 सितंबर को विद्यालय निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण से पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी, पुपरी ने सूचना दी थी कि प्रधानाध्यापक पंचायत समिति प्रमुख को विद्यालय में प्रवेश कर निरीक्षण करने से रोक रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान स्थिति मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि प्रधानाध्यापक ने निरीक्षण में अपेक्षित सहयोग नहीं किया तथा प्रमुख के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नामांकित 768 छात्रों के विरुद्ध मात्र 242 छा...