सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सुरसंड। सुरसंड क्षेत्र के करुणा गांव में चोरों ने दारोगा दंपती के बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी धनेश्वर चतुर्वेदी के घर से लाखों रुपये की चोरी की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय गृहस्वामी इलाज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। हालांकि, चोरी गए सामान की सूची और वास्तविक नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। मलाही पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने बताया कि गृहस्वामी की अनुपस्थिति में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। गृहस्वामी के पुत्र अमित कुमार और पुत्रवधू पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता सशस्त्र बलों के साथ...