Sitamarhi News: दामाद व समधी पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप
सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- Sitamarhi News: पुपरी। विवाहित पुत्री की समस्या को सुलझाने के लिए आए माता पिता को दामाद व समधी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी परिहार थाना के एकडंडी गांव निवासी मो मोविन व अजमति खातुन का इलाज पीएचसी पुपरी में किया गया है। मो मोविन ने बताया कि उसकी पुत्री फरजाना खातुन की शादी मौलनगर में है। ससुराल में पुत्री की परेशानी को लेकर पुपरी थाना पुलिस के पास आए थे। जब वह घर लौट रहे थे, उसी समय दामाद मो नाज व समधी जाहिद हुसैन रेलवे लाइन के समीप घेर लिया और मारपीट कर जख्मी कर दिया है। घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.