सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की पहचान रसलपुर निवासी कारी राय उर्फ बालकृष्ण यादव तथा मीरा कुमारी शामिल हैं। दोनो आरोपी इस मामले वांछित थे। इन्हें सुरसंड थाना क्षेत्र के मतौना से उनके एक संबंधी के घर से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में एसआई संदेश सिंह और एसआई जेपी यादव के नेतृत्व में पुलिस बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...