Sitamarhi News: दस वर्षों से बेकार पड़ा है बेलसंड का बस पड़ाव, यात्री परेशान
सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड नगर पंचायत क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बस पड़ाव पिछले दस वर्षों से बेकार पड़ा है। बस पड़ाव का संचालन शुरू नहीं होने के कारण यात्रियों को आज भी मुख्य सड़क के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी के साथ सड़क पर जाम की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।धूप-बारिश में सड़क किनारे इंतजार : बस पड़ाव चालू नहीं होने से यात्रियों को धूप, बारिश और गर्मी के बीच सड़क किनारे बस पकड़नी पड़ती है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को अधिक परेशानी होती है। बस के इंतजार में यात्रियों को सड़क किनारे खड़े रहने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.