Sitamarhi News: दवा के दुष्प्रभाव से बीमार बच्ची रेफर
सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- Sitamarhi News: पुपरी। दवा के दुष्प्रभाव से एक बच्ची गम्भीर रूप से बीमार हो गयी। बीमार बच्ची बेलमोहन गांव के सुशील सदा की पुत्री वर्षा कुमारी को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के द्वारा समुचित उपचार की गई। किन्तु बीमार बच्ची के स्वास्थ्य में किसी तरह का सुधार नही होते देख उसे चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अमिश कुमार ने बताया कि बीमार बच्ची को उसके गांव में प्रैक्टिसनर ने दवा दी। इसके बाद स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया है। उसे उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.