Sitamarhi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को 36 लोगों ने दिया खून
सीतामढ़ी, अक्टूबर 4 -- Sitamarhi News: पुपरी। जिले के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायतार्थ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उप जिला शाखा पुपरी के तत्वावधान में शनिवार को डाकबंगला परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। इसमें पुपरी एसडीएम गौरव, विधुत कार्यपालक अभियंता मो. नबील अंसारी, सुनील कुमार सहित 36 रक्तदानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की एक अद्भुत मिसाल कायम की। एक दर्जन रक्तदानियों ने जीवन का प्रथम रक्तदान किया। रक्तदानियों का उत्साहवर्धन करते हुये एसडीएम, विधुत कार्यपालक अभियंता व उपस्थित अन्य अतिथियों ने सभी रक्तदानियों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित व प्रोत्साहित भी किया। शिविर का संचालन कर रहे रेडक्रॉस सचिव अतुल कुमार ने कहा कि पुपरी अनुमंडल क्षेत्र में रक्तदान जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.