Sitamarhi News: थाने के नए भवन का हुआ उद्घाटन, लोगों को राहत
सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। महिन्दवारा थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन गुरुवार को स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा व एसपी अमित रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद थाना परिसर में पौधरोपण आयोजित किया गया। विधायक और एसपी समेत मौजूद लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर एसपी अमित रंजन ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। अपराध कर बच निकलने की सोच रखने वाले लोगों के लिए पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और किसी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.