Sitamarhi News: तेल मिल की स्थापना के लिए लॉटरी से हुआ लाभुक का चयन
सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: शिवहर। 'राष्ट्रीय खाद्य तेल तिलहन मिशन' के तहत जिले में तेल प्रसंस्करण इकाई की स्थापना को लेकर लाभुकों के चयन के लिए गुरुवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएओ ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले को तेल मिल की स्थापना के लिए 01 इकाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध डीबीटी पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की कृषि विभाग की तीन सदस्यीय टीम द्वारा जांच की गई थी। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से अंतिम लाभुक का चयन किया गया।कृषि विभाग की इस योजना के तहत तेल पेराई एवं प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए कुल लागत का 33 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है, जिसकी अधिकतम सीमा 9.90 लाख रुपये निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.