Sitamarhi News: तेज रफ्तार वाहन ने हाइवा में पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत
सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- Sitamarhi News: रीगा, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के रमनगरा बाजार चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप एनएच-22 पर मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में एक हाइवा चालक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। मृत चालक की पहचान पटना जिले के रानीकला थाना क्षेत्र के मधुबन निवासी भिखारी दास के 28 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
घटनास्थल का विवरण जानकारी के अनुसार, सोनबरसा की ओर से दो हाइवा वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हनुमान मंदिर के निकट सड़क पर बने रोड ब्रेकर के कारण आगे चल रहे हाइवा चालकों ने वाहन की गति धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा हाइवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.