सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। शहर के मुख्य मार्ग पर कस्टम कार्यालय के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे की है। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-15 कवाड़ी टोला निवासी मो. जमीर के 19 वर्षीय पुत्र मो. समीउल्लाह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान बैरगनिया-गौर (नेपाल) मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन ने समीउल्लाह को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बारिश और सुनसान सड़क होने के कारण समय पर मदद नहीं मिल सकी, जिससे काफी खून बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को प...